बूंदी: खेरुणा गाँव मे भीषण गर्मी के चलते मनरेगा महिला श्रमिक की मौत
Bundi, Bundi | May 22, 2024 बूंदी जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिले का पारा 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी के चलते जिले में एक 65 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के खेरूणा गांव में मंगलवार को मनरेगा में काम कर रही एक महिला श्रमिक की भीषण गर्मी के चलते मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई।