बूंदी: जिला कलेक्टर ने किया रजतगृह पीएचसी का निरीक्षण
Bundi, Bundi | May 22, 2024 जिला कलेक्टरने रजतगृह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों के स्टॉक की जानकारी ली। जांच केन्द्र पर हो रही जांचों के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्र पर आमजन को सभी जांच सुविधाओं का लाभ मिले। पीएचसी के वार्ड में नियमित रूप से बैडशीट बदलने के लिए कहा।