बूंदी: श्रम कल्याण अधिकारी ने श्रमिकों के लिए गर्मी से बचाव के लिए विशेष उपाय करने की अपील
Bundi, Bundi | May 23, 2024 मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के चलते बून्दी जिलेमें यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर जिले में कार्यरत व संचालित सभी प्रकार के संस्थानों को इस दौरान मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए संस्थानों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए गर्मी से बचाव के लिए विशेष उपाय करने की अपील की गई है, ताकि श्रमिकों के स्वास्थ्य पर गर्मी का प्रभाव कम पड़े।12 बजे से 3 बजे गर्मी का प्रकोप रहता है।