बूंदी: कलेक्टर ने जिला जेल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | May 22, 2024 जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने जेल में सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्य रूप से बंदी वार्ड, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए दिशा निर्देश दिए , जिला कलेक्टर ने जिला जेल में बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की।