मुंगावली: अमरोद गांव में आचार्य श्री सुधा सागर महाराज जी के आगमन की तैयारियों का मुंगावली विधायक ने किया निरीक्षण
मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमरोद में परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुधा सागर महाराज जी के आगमन को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। रविवार शाम करीब सात बजे मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने प्रवचन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी प्रवचन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।