पोड़ैयाहाट: 15वें वित्त आयोग में ग्राम पंचायतों की राशि के दुरुपयोग की जांच के लिए गोड्डा जिले के सभी BDO को भेजा गया पत्र
15 में वित्त आयोग में ग्राम पंचायत की आवंटित राशि के दुरुपयोग की जांच के लिए पोड़ैयाहाट समेत गोड्डा जिले के सभी BDO को पत्र भेजा गया है।जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा प्रेषित पत्र में निर्धारित फॉर्मेट में 25 अप्रैल 2026 तक जवाब भेजा जाना था।एक नागरिक द्वारा अपने भारत सरकार को किए गए शिकायत के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा यह पत्र जारी किया गया है।