🎓 मुजफ्फरपुर के 34 सरकारी शिक्षण संस्थानों में लगा पहला ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’, MIT पहुंचे DM कुमार गौरव, छात्रों की समस्याएं सुनीं
मुजफ्फरपुर जिले के 34 सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को पहली बार ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। हजारों छात्र-छात्राओं ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने एमआईटी मुजफ्फरपुर पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
एमआईटी के छात्र-छात्राओं ने गर्ल्स हॉस्टल, टीचिंग फैकल्टी और संपर्क सड़क समेत कई समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा। डीएम ने सभी समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान का भरोसा दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के माध्यम से छात्र-छात्राएं कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संबंधित विभाग द्वारा जांच के बाद अधिकतम 30 दिनों के भीतर शिकायत का समाधान कर आवेदक को लिखित रूप से जानकारी दी जाएगी। असंतोषजनक समाधान की स्थिति में अपील का भी प्रावधान है।
छात्र अपनी शिकायत ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ पर ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं या टॉल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने विद्यार्थियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #VidyarthiSahyog #KumarGaurav #MITMuzaffarpur