जैसीनगर: ग्राम बरोदा सागर में भैंस गहरे गड्ढे में फंसी, ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान
ग्राम बरोदासागर में शनिवार रात लगभग 9 बजे एक भैंस कीचड़ से भरे गहरे गड्ढे में जा फँसी। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भैंस को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।भैंस गड्ढे में बुरी तरह फँसी हुई थी, जिससे उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर और रस्सियों की सहायता ली, और सुरक्षित बाहर निकाला।