जैसीनगर: जैसीनगर के 120 मजरा-टोला सड़क सुविधा से जुड़ेंगे, कार्ययोजना की रूपरेखा बनी
जनपद पंचायत जैसीनगर की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार दोपहर 2 बजे से बड़े महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अब तक छूटे हुए मजरा-टोला एवं सड़कों की समीक्षा की गई। जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार लगभग 120 मजरा-टोला ऐसे सामने आए हैं, जहाँ अब तक सड़क नहीं पहुँची है।