जैसीनगर: जिला क्षत्रिय समाज ने जैसीनगर का नाम बदलने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
जैसीनगर का नाम बदलकर शिवनगर करने की घोषणा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस निर्णय के विरोध में जिला क्षत्रिय समाज ने गुरुवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर को सौंपा। इससे पहले जैसीनगर बस स्टैंड पर सर्व समाज एवं जिला क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकत्र होकर शस्त्र पूजन किया और आमसभा आयोजित की।