जैसीनगर: मंत्री गोविंद राजपूत का भूपेंद्र सिंह पर निशाना, कहा- 10 साल विधायक रहे, टूटी पुलिया पर ध्यान नहीं दिया
भाजपा की राजनीति में नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। दशहरा पर्व के अवसर पर सुरखी विधानसभा के जैसीनगर ब्लॉक ग्राउंड में गुरुवार रात 8:00 से आयोजित विशाल सांस्कृतिक दशहरा उत्सव में पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को घेरते हुए तीखे तंज कसे।