जैसीनगर: जैसीनगर में 51 फीट के विशाल रावण का होगा दहन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने तैयारियों का किया निरीक्षण
दशहरा पर जैसीनगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को शाम 6 बजे ब्लॉक ग्राउंड मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा मनमोहक भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत गुरुवार शाम 4:00 बजे जैसीनगर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।