*नशा तस्करों पर फतेहाबाद की सीआईए रतिया पुलिस का बड़ा प्रहार, एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 504 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार गिरफ्तार*
*– डीएसपी रतिया श्री कुलवंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ी बरामदगी का खुलासा, सीआईए रतिया की टीम ने मुंशीवाली नहर पुल पर नाकाबंदी कर पकड़ी हेरोइन की खेप*
*– आरोपी से 504 ग्राम हेरोइन के साथ हुंडई i20 कार बरामद, अदालत से मिला दो दिन का पुलिस रिमांड*
*– हेरोइन कहां से आई और किसे होनी थी सप्लाई? नशा तस्करी की पूरी चेन खंगालने में जुटी पुलिस, मुख्य सरगनाओं और सप्लायरों तक पहुंचने की तैयारी*
रतिया, 9 नवंबर। नशे के सौदागरों के खिलाफ फतेहाबाद की सीआईए रतिया पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सीआईए रतिया पुलिस ने रतिया-भूना रोड पर नाकाबंदी के दौरान *एक कार सवार युवक को 504 ग्राम हेरोइन* सहित गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित *अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत एक करोड़ रुपये* से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की हुंडई i20 कार भी कब्जे में ली है। इस बड़ी कामयाबी को लेकर डीएसपी रतिया श्री कुलवंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर नशा तस्करी के नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है।