Public App Logo
Profile Picture

फतेहाबाद केसरी

@usr21514234
276Followers
0Following
पानीपत में युवक द्वारा ASI पर थप्पड़ मारने को लेकर सुनिए डीएसपी सुरेश सैनी ने क्या कहा 
<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रील्स nis:value=रील्स nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पानीपत nis:value=पानीपत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/>
*फतेहाबाद-सिरसा रोड पर गाँव खैरातीखेड़ा में खालसा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास से दो नशा तस्कर लगभग 1.50 लाख रुपए कीमत की हेरोइन साहित गिरफ्तार, 15.30 ग्राम हेरोइन बरामद* 
*फतेहाबाद, 07 अक्टूबर 2026।* हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) यूनिट फतेहाबाद ने एनएच-9 फतेहाबाद-सिरसा रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो नशा तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
*कैसे हुई कार्रवाई*
यूनिट इंचार्ज एसआई तरसेम सिंह ने कहा की उनकी टीम को नशा-रोधी गश्त के दोरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोबिंदा पुत्र प्रेम सिंह और जगदीश पुत्र प्रेम सिंह, निवासी, जिला हिसार हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करते हैं और वे अपनी मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर फतेहाबाद से सिरसा की तरफ जाने वाले हैं।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए टीम ने सत्यम ब्रिक्स सप्लाई केंद्र, खैरातीखेड़ा के सामने नाकाबंदी शुरू की। करीब 15 मिनट बाद बताई गई मोटरसाइकिल फतेहाबाद की तरफ से आती दिखी, जो नाकाबंदी देखते ह�
*मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल रतिया में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*– पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन का दिया संदेश*

*– एसपी ने कहा– अच्छी संगत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही मजबूत भविष्य की आधारशिला*

*– विद्यार्थियों को यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक*

*– साइबर सुरक्षा का संदेश: अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें*

रतिया, 07 अक्टूबर। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल, रतिया में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक *श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षित, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
                   विद्यालय पहुंचने पर मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत बत्रा, प्रिंसिपल लोकेश बत्रा, साक्षी बत्रा, सुनैना बागला एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

*युवा पीढ़ी को सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी : एसपी निकिता खट्टर*

                विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक *श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने कहा कि विद्यार्थी देश और समाज का भविष्य हैं। यदि बच्चों को सही समय पर सही मार्गदर्शन, सकारात्मक वातावरण और उचित अवसर मिलें तो वे न केवल अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं।
                उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, अच्छी संगत, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और स्पष्ट लक्ष्य बेहद जरूरी हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद, कला, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए तथा ऐसी आदतों और संगत से दूर रहना चाहिए जो उनके भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं।

*नशे से दूरी ही सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का रास्ता*

                नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, करियर और सामाजिक जीवन पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। कई बार युवा जिज्ञासा, गलत संगत या साथियों के दबाव में नशे की शुरुआत कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर लत का रूप ले सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हर प्रकार के नशे से पूरी तरह दूर रहें और अपने मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
               पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे तिरस्कार की दृष्टि से देखने या समस्या को छिपाने के बजाय उपचार और काउंसलिंग के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। परिवार का सहयोग, सही मार्गदर्शन और समय पर उपचार व्यक्ति को नशे की लत से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि परिवार, विद्यालय, शिक्षक, विद्यार्थी और समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

*यातायात नियमों की पालना स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा*

               सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि यातायात नियम केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा से जुड़े हैं। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
               उन्होंने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का संदेश दिया।
              उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कम उम्र में वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जोखिमपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

*साइबर दुनिया में जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ी सुरक्षा*

             साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग सुविधा और शिक्षा के लिए किया जाए, लेकिन इसके साथ सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
            उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया कि OTP, पासवर्ड, बैंक खाते या ATM कार्ड की जानकारी, आधार संबंधी विवरण तथा निजी फोटो या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
            उन्होंने अनजान लिंक, संदिग्ध ऐप, फर्जी ऑनलाइन ऑफर, लॉटरी या इनाम के संदेश तथा फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से सावधान रहने की सलाह दी। सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने या उससे निजी जानकारी साझा करने से पहले पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ वित्तीय साइबर ठगी हो जाए तो बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

*विद्यार्थी बनें सकारात्मक बदलाव के वाहक*

             *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल स्वयं जागरूक न रहें, बल्कि सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी अपने परिवार और मित्रों तक भी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जागरूक विद्यार्थी अपने परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
             उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने, पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा कठिन परिस्थितियों में गलत रास्ता अपनाने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बातचीत करने के लिए प्रेरित किया।
             कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस एवं फतेहाबाद पुलिस का आभार व्यक्त* किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फतेहाबाद में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व विधायक दुडा राम और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल पहुंचे
रतिया में दर्दनाक सड़क हा+दसा: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से यु/व!क की मौ/त, पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहा था। एक बेटी के सिर से उठा पिता का साया।
दरियापुर गांव में छोटे छोटे बच्चों की वीडियो आई सामने, आपकी इसमें क्या राय है
Video 6
*_सीआईए फतेहाबाद की कार्रवाई, 8.40 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू_*

*– पुराने बस अड्डा क्षेत्र में बतरा अस्पताल के नजदीक पुलिस टीम ने की कार्रवाई*

*– आरोपी के कब्जे से बरामद हुई 8.40 ग्राम हेरोइन, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज*

फतेहाबाद, 07 अक्टूबर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान *कपिल कुमार उर्फ रिंकू निवासी वार्ड नंबर 2, लंग मोहल्ला, फतेहाबाद, हाल गढ़ी मोहल्ला, फतेहाबाद* के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।
                   सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि एएसआई रोहताश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम को लेकर लाल बत्ती चौक से पुराने बस अड्डा क्षेत्र की तरफ जा रही थी। जब टीम बतरा अस्पताल के पास पुराने बस अड्डा स्थित शेड के नजदीक पहुंची तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस वाहन को देखकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की। पुलिस को युवक के पास नशीला पदार्थ होने का संदेह हुआ। आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी से 8.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
                   पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा नम्बर 437 दिनांक 06.10.2026 धारा 21बी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में यह भी पता लगा रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की गहनता स् जांच जारी है।
जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाएं
*सीआईए फतेहाबाद की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन आरोपी काबू, 36,030 रुपये बरामद*

*– बिघड़ चौक के नजदीक कार्रवाई, तीन आरोपियों को जुआ खेलते किया काबू*

फतेहाबाद, 06 अक्टूबर। जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम ने बिघड़ चौक के नजदीक तीन आरोपियों को जुआ खेलते हुए काबू किया है। पुलिस ने मौके से 36,030 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान जतिन गर्ग, पवन कुमार तथा मनोज सभी निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
        सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम को लेकर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बिघड़ चौक के नजदीक कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों आरोपियों को जुआ खेलते हुए काबू किया। पुलिस ने मौके से कुल 36,030 रुपये बरामद किए।
       उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हरियाणा जुआ अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
         सीआईए प्रभारी ने आमजन से अपील की कि जुआ जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
फतेहाबाद में किसानों का फूटा गुस्सा! DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, खाद की किल्लत पर जताई नाराजगी
किसानों की दो टूक—धान खरीद की लिमिट खत्म करो, वरना रोड जाम की चेतावनी!
Video 11
हद है चोरों की भी ATM 🏧 उठाया नहीं गया तो घसीटकर ही ले गए
फतेहाबाद में किसानों का फूटा गुस्सा! DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, खाद की किल्लत पर जताई नाराजगी
किसानों की दो टूक—धान खरीद की लिमिट खत्म करो, वरना रोड जाम की चेतावनी!
*नो-पार्किंग में खड़ी कार पर ट्रैफिक पुलिस फतेहाबाद की कार्रवाई, वाहन हटवाकर थाना यातायात ले जाया गया* 

– *जीटी रोड पर यातायात में बाधा बन रही कार पर ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई सख्ती*

– *आमजन से अपील, निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़ा करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग दें*

फतेहाबाद, 6 अक्टूबर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस फतेहाबाद द्वारा लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जीटी रोड फतेहाबाद पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति सामने आने पर ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके से हटवाकर थाना यातायात फतेहाबाद ले जाया।
             ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मुख्य सड़कों, बाजारों, चौक-चौराहों तथा नो-पार्किंग क्षेत्रों में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से यातायात का प्रवाह बाधित होता है और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे अन्य वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
           फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले तथा नो-पार्किंग नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
            पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। सड़क, मोड़, चौक, मुख्य बाजार अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। जिम्मेदार वाहन चालक बनें, यातायात नियमों का पालन करें और शहर की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।
फतेहाबाद में किसानों का फूटा गुस्सा! DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, खाद की किल्लत पर जताई नाराजगी
किसानों की दो टूक—धान खरीद की लिमिट खत्म करो, वरना रोड जाम की चेतावनी!
*थाना शहर फतेहाबाद की कार्रवाई, 49.77 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य आरोपी काबू*

*– रतिया रोड बाईपास पुल के नीचे 49.77 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा गया था आरोपी सूरज*

फतेहाबाद,06 अक्तुबर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध अनुसंधान शाखा फतेहाबाद ने 49.77 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी *मनोज कुमार उर्फ मोनु बैनीवाल निवासी * को काबू किया है।  आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस मामले में पुलिस पहले आरोपी सूरज  निवासी जिला हिसार को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर चुकी है।
                थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार  ने बताया कि गत 22 सितंबर 2026 को पुलिस टीम रतिया रोड क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान रतिया रोड बाईपास पुल के नीचे से पुलिस टीम ने आरोपी सूरज को 49.77 ग्राम हेरोइन  सहित काबू किया था। 
                इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा नम्बर 417 दिनांक 22.09.2026 धारा 21बी-27-61-65 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की गई थी। पुलिस पूछताछ एवं जांच के दौरान नशीला पदार्थ उपलब्ध करवाने में मनोज की संलिप्तता सामने आई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब मुख्य आरोपी मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
*नो-पार्किंग में खड़ी कार पर ट्रैफिक पुलिस फतेहाबाद की कार्रवाई, वाहन हटवाकर थाना यातायात ले जाया गया* 

– *जीटी रोड पर यातायात में बाधा बन रही कार पर ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई सख्ती*

– *आमजन से अपील, निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़ा करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग दें*

फतेहाबाद, 6 अक्टूबर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस फतेहाबाद द्वारा लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जीटी रोड फतेहाबाद पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति सामने आने पर ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके से हटवाकर थाना यातायात फतेहाबाद ले जाया।
             ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मुख्य सड़कों, बाजारों, चौक-चौराहों तथा नो-पार्किंग क्षेत्रों में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से यातायात का प्रवाह बाधित होता है और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे अन्य वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
           फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले तथा नो-पार्किंग नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
            पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। सड़क, मोड़, चौक, मुख्य बाजार अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। जिम्मेदार वाहन चालक बनें, यातायात नियमों का पालन करें और शहर की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।
*छह माह की साइबर जंग: फतेहाबाद पुलिस ने 110 साइबर अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे*

*– ठगी के शिकार लोगों को 83 लाख 44 हजार रुपये से अधिक की राशि वापस दिलाकर लौटाया भरोसा*

*– करीब 60 लाख रुपये कीमत के 190 गुम मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद*

*– विदेश में बैठे एक्सटॉर्शन कॉल करने वाले अपराधियों पर भी सख्ती, अभेद्य ऐप के जरिए निगरानी*

*– सोशल मीडिया पर हथियारों व भ्रामक सामग्री का प्रदर्शन करने वाले 54 अकाउंट बंद, 412 लोगों को करवाया गया अनफॉलो*

*– कार्रवाई के साथ जागरूकता पर भी जोर, जिलेभर में 170 कार्यक्रम आयोजित*

फतेहाबाद, 06 अक्टूबर। साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति जब अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठता है तो उसकी सबसे बड़ी उम्मीद यही होती है कि उसकी राशि वापस मिले और ठगी करने वाला कानून की गिरफ्त में आए। बीते छह माह में फतेहाबाद पुलिस ने इसी उम्मीद को हकीकत में बदलने की दिशा में प्रभावी कार्य किया है।
                     01 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ तकनीक, त्वरित कार्रवाई और जागरूकता—तीनों स्तरों पर प्रभावी ढंग से काम किया। परिणामस्वरूप एक ओर साइबर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, वहीं दूसरी ओर ठगी के शिकार लोगों को उनकी राशि वापस दिलाकर बड़ी राहत पहुंचाई गई।

*छह माह में 110 साइबर अपराधी गिरफ्तार*
                      फतेहाबाद साइबर पुलिस ने छह माह के दौरान अलग-अलग साइबर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 110 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों तक पहुंचने के लिए बैंकिंग ट्रांजेक्शन, मोबाइल लोकेशन, डिजिटल फुटप्रिंट तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया।
कई मामलों में साइबर अपराध के तार जिले एवं प्रदेश की सीमाओं से बाहर तक जुड़े मिले, लेकिन पुलिस टीमों ने तकनीकी जांच और लगातार कार्रवाई के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें कानून के शिकंजे में लिया।

*विदेश में बैठे एक्सटॉर्शन कॉल करने वाले अपराधियों पर भी सख्ती*
                       फतेहाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं एक्सटॉर्शन कॉल करने वाले अपराधियों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभेद्य ऐप 890 के माध्यम से जिलेभर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं आमजन के मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि इस प्रकार की घटना होने पर पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
                        पुलिस का उद्देश्य तकनीक का इस्तेमाल करते हुए विदेश में बैठकर एक्सटॉर्शन कॉल करने वाले तथा अन्य साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

*पीड़ितों की रकम वापस दिलाना रही बड़ी प्राथमिकता*
                         साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ फतेहाबाद पुलिस ने पीड़ितों की मेहनत की कमाई वापस दिलाने को भी प्राथमिकता दी। पिछले छह माह के दौरान साइबर ठगी के शिकार लोगों को कुल 83 लाख 44 हजार 194 रुपये की राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की गई।
                          इन मामलों में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय रहते शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 लाख 82 हजार 495 रुपये की राशि होल्ड करवाकर पीड़ितों के खातों में वापस दिलवाई गई।
                           इसके अतिरिक्त दर्ज साइबर अभियोगों की जांच करते हुए आरोपियों से 30 लाख 61 हजार 699 रुपये की राशि बरामद करने में भी पुलिस को सफलता मिली। पुलिस की कार्रवाई केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि पीड़ितों को आर्थिक राहत पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

*35 मोबाइल फोन और 3 लैपटॉप भी बरामद*
                           साइबर अपराधों की जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 35 मोबाइल फोन और 3 लैपटॉप भी बरामद किए गए। इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले डिजिटल साक्ष्यों ने कई मामलों की कड़ियां जोड़ने और साइबर अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

*190 गुम मोबाइल मिले तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*
                            फतेहाबाद पुलिस की साइबर मुहिम का एक मानवीय पहलू गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों तक वापस पहुंचाने में भी सामने आया। पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 60 लाख रुपये कीमत के 190 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।
                            लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अभियान से जहां लोगों को आर्थिक राहत मिली, वहीं पुलिस के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ।

*सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर*
                            *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधिक किस्म के शरारती तत्वों तथा भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले अकाउंट्स पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
                              उन्होंने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने तथा भ्रामक सामग्री डालकर अपनी टीआरपी बढ़ाने के प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 01 अप्रैल 2026 से अब तक 54 अपराधिक किस्म के सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान कर उन्हें बंद करवाया गया है, जबकि 412 लोगों को अनफॉलो करवाया गया है, ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की भ्रामक एवं झूठी सूचना का प्रसार न हो।
                                पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखते हुए ऐसे अकाउंट्स की पहचान की जा रही है, जो युवाओं को प्रभावित करने, हथियारों का महिमामंडन करने अथवा समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित कर रहे हैं।

*170 कार्यक्रमों से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश*
                                *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर* का मानना है कि साइबर अपराध रोकने के लिए अपराधियों की गिरफ्तारी जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी आमजन की जागरूकता भी है। इसी उद्देश्य से छह माह के दौरान जिलेभर में 170 साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं।
                                   स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं आमजन को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक कॉल, OTP-CVV फ्रॉड, फिशिंग लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा निवेश के नाम पर होने वाली ठगी के तरीकों से अवगत करवाते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए।

*साइबर ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत : एसपी*
                                    *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी का पता चलते ही बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। जितनी जल्दी शिकायत पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों तक पहुंचती है, ठगी की राशि को होल्ड करवाने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।
                                     उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई पूरी सख्ती और तेजी के साथ जारी रहेगी। पुलिस का प्रयास है कि साइबर अपराधी कानून की पकड़ से बच न सकें और आमजन की मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध, भ्रामक प्रचार एवं हथियारों के प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाले तत्वों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।
*ट्रक यूनियन में मारपीट मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई, दसवां सह-आरोपी काबू*

*– यूनियन पर कब्जे व प्रधान बनने को लेकर हुए विवाद में किया गया था हमला*

टोहाना, 06 अक्तुबर। ट्रक यूनियन टोहाना में मारपीट एवं झगड़े के मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दसवें आरोपी *जग्गा सिंह  निवासी टोहाना* को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।  इस मामले में पुलिस कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
                  थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक सन्दीप कुमार ने बताया कि रामनगर टोहाना निवासी अमित कुमार ने शिकायत दी थी कि 30 जनवरी 2025 को वह अन्य ड्राइवरों एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ ट्रक यूनियन कार्यालय में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ व्यक्ति गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचे और यूनियन पर कब्जे तथा प्रधान पद को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से शिकायतकर्ता तथा उसके साथियों पर हमला कर दिया।
                 शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि हमले में उसके अलावा यूनियन से जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आईं। बाद में उपचार के दौरान सरकारी अस्पताल टोहाना में भी दोबारा झगड़ा किए जाने के आरोप लगाए गए थे।
                 इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 45 दिनांक 30.01.2025, धारा 191(2), 190, 115(2), 126(2) व 111(2B) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब पुलिस ने दसवें आरोपी जग्गा सिंह को भी काबू कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
*एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में इकोनोमिक सैल फतेहाबाद की कार्रवाई, दूसरा सह-आरोपी काबू*

*– बिजनेस में मोटा मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप*

*– मुख्य आरोपी मलकीत सिंह के बाद अब दूसरे आरोपी गुलाब रबानी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

जाखल, 6 अक्टूबर। बिजनेस में मोटा मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में इकोनोमिक सैल फतेहाबाद ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दूसरे आरोपी *गुलाब रबानी  पुत्र नुर हसन निवासी पुरन कलियार सरिफ रुड़की जिला हरिद्वार*  को काबू कर लिया है। आरोरपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। इससे पहले पुलिस मामले के मुख्य आरोपी मलकीत सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव सनियाना, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर चुकी है।
                    इकोनोमिक सैल फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक जसवन्त ने बताया कि गुरुद्वारा बस्ती जाखल निवासी दिलबाग सिंह ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उसे बिजनेस में रकम निवेश करने पर हर महीने अच्छा मुनाफा देने तथा एक वर्ष बाद मूल राशि वापस करने का भरोसा दिया था। आरोप है कि उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन बेचकर करीब एक करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों तथा नकद के माध्यम से दिए। प्रारंभ में कुछ राशि वापस की गई, लेकिन बाद में शेष रकम व कथित मुनाफा वापस नहीं किया गया।
                    शिकायत की जांच के बाद थाना जाखल में मुकदमा नंबर 73 दिनांक 06.06.2026, धारा 316(2) व 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले मुख्य आरोपी मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे सह-आरोपी गुलाब रबानी को भी काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की गहनता से जांच जारी है।
*मुख्य सिपाही राजेंद्र कुमार सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसपी निकिता खट्टर ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं*

*– पदोन्नति को बढ़ी जिम्मेदारियों का प्रतीक बताते हुए एसपी ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने का किया आह्वान*

फतेहाबाद,6 अक्टुबर। पुलिस विभाग में पदोन्नति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। इसी क्रम में मुख्य सिपाही पद से पदोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बने राजेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक *श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने अपने कार्यालय में स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
                   *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी के लिए गर्व और सम्मान का अवसर होने के साथ-साथ बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। उन्होंने नवपदोन्नत सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
                   पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक पद का अपना महत्व है और प्रत्येक अधिकारी की कार्यशैली, व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस की सकारात्मक छवि और अधिक सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके अनुभव, कार्यकुशलता और सेवाभाव का सम्मान है। उन्हें विश्वास है कि सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार भविष्य में भी पूरी लगन, निष्ठा एवं पेशेवर दक्षता के साथ विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। 
                    पदोन्नति के अवसर पर सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यभावना के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनसेवा और विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।
🚨 फतेहाबाद-सिरसा रोड पर ट्रैफिक पुलिस का पहरा! 🚨
अगर आपके वाहन के कागजात पूरे नहीं हैं और आप सिरसा रोड की तरफ जा रहे हैं, तो हो जाएं सावधान! ⚠️
ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।
घर से निकलने से पहले अपने DL, RC, इंश्योरेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज जरूर जांच लें
काबिले तारीफ
दिल्ली से बड़ोपल के लिए बुक की गाड़ी, हिसार पहुंचकर यात्री को उतारने का आरोप!
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल निवासी सुनील ने हिसार की मामा-भांजा ट्रैवल एजेंसी पर कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सुनील के अनुसार, उन्होंने दिल्ली से बड़ोपल तक का किराया तय किया था, लेकिन हिसार पहुंचने के बाद चालक ने उन्हें गाड़ी से उतार दिया और बड़ोपल जाने से इनकार कर दिया।
सुनील का आरोप है कि चालक ने अपना ऑफिस बताते हुए कहा—“मैं बड़ोपल नहीं जाऊंगा, यह रहा मेरा ऑफिस, फोटो खींच लो।”
वहीं ट्रैवल एजेंसी के मालिक का कहना है कि गाड़ी की बुकिंग हिसार तक के लिए ही हुई थी।
अब सवाल—कौन सही और कौन गलत?
देखिए पूरी घटना का वीडियो और खुद तय कीजिए...
<nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=News nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatehabad nis:value=Fatehabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hisar nis:value=Hisar nis:enabled=true nis:link/> Delhi ViralNews