उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 80 वर्षीय बुजुर्ग बलजोर सिंह ने जीवित रहते हुए अपनी ही तेरहवीं का आयोजन कर दिया। इस कार्यक्रम में करीब 900 लोगों को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया। हलवाई मेहमानों के लिए खाना तैयार कर रहे थे और जिस व्यक्ति की तेरहवीं हो रही थी, वह खुद वहां मौजूद था।
जानकारी के मुताबिक, बलजोर सिंह का कोई बेटा नहीं है, उनकी केवल एक बेटी है। बुजुर्ग ने अपनी बेटी को भविष्य में तेरहवीं के आयोजन की जिम्मेदारी और आर्थिक बोझ से बचाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया।
बलजोर सिंह ने सोचा कि उनके निधन के बाद बेटी को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े, इसलिए उन्होंने अपने जीवनकाल में ही तेरहवीं की रस्म पूरी करने का निर्णय लिया।
इस अनोखे आयोजन की चर्चा हो रही है। बुजुर्ग का यह फैसला पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक परंपराओं को लेकर भी सवाल खड़े करता है।
.
.
.
.
#Baghpat #BaghpatNews #BaljorSingh #UniqueStory #ViralNews #UttarPradesh
Fatehabad, Agra | Nov 16, 2026