Re-NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।
21 जून को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।
दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
🔍 सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच और पहचान सत्यापन किया जाएगा।
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
👮♂️ परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
#Jamui #ReNEET2026 #NEETUG2026 #JamuiNews #BiharNews #EducationNews #ExamAlert #DistrictAdministration #BiharPolice #JamuiDistrict #NEETExam #BreakingNews #sevantaknews
Sono, Jamui | Jun 20, 2026