प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई
20 जून 2026
शीर्षक: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जमुई में जीविका दीदियों और कर्मियों ने ली सामूहिक शपथ, निकाली जागरूकता रैली।
जमुई: जिला पदाधिकारी, जमुई के निर्देश के आलोक में आज 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जिले भर में जीविका के द्वारा व्यापक स्तर पर शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। "नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान" के मुख्य उद्देश्य को धरातल पर उतारने के लिए जीविका के जिला, प्रखंड एवं संकुल संघ स्तर के सभी कार्यालयों में रैलियां निकाली गईं तथा सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को इससे दूर रखना है। इसी क्रम में जीविका जिला कार्यालय में जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी कर्मियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामूहिक संकल्प लिया।
इस देशव्यापी अभियान के तहत जमुई सदर प्रखंड, झाझा प्रखंड कार्यालय और सोनो प्रखंड के अंतर्गत परिवर्तन संकुल संघ में जीविका कर्मियों एवं दीदियों ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर भव्य जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही लक्ष्मीपुर प्रखंड के कर्तव्य संकुल संघ में आयोजित विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) जीविका संजय कुमार और सामाजिक विकास प्रबंधक रबिन्द्र कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान डीपीएम ने सभी जीविका दीदियों को नशा मुक्ति के सामाजिक व आर्थिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें अपने परिवार के साथ-साथ आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी इसके प्रति निरंतर जागरूक करने की सलाह दी। जमुई जिले के अंतर्गत सभी दसों प्रखंडों के कुल 31 संकुल संघ कार्यालयों में जीविका दीदियों ने पूरी एकजुटता के साथ नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
24 views | Jamui, Bihar | Jun 20, 2026