पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद सामने आया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर पार्टी छोड़ने का दावा करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के कुछ सांसदों ने अलग समूह बनाने और एक नई राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का दावा किया है। उन्होंने संविधान की दसवीं अनुसूची (Anti-Defection Law) का हवाला देते हुए कहा कि यदि कोई सांसद स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ता है, तो वह सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य हो सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि ईडी की पूछताछ के कारण वह पहले स्पीकर से नहीं मिल सके थे, जिसके बाद आज टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने मुलाकात की।
अब इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष क्या फैसला लेते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
#AbhishekBanerjee #TMC #LokSabha #OmBirla #MahuaMoitra #KalyanBanerjee #DerekOBrien #WestBengalPolitics #AntiDefectionLaw #BreakingNews #PoliticalNews #IndiaNews #TrendingNews #SevanTakNews #BengalNews #ParliamentNews
Sono, Jamui | Jun 20, 2026