प्रतापगढ़: नगर पालिका में ओटीएस योजना लागू, मिलेगा ब्याज में छूट का लाभ, ईओ ने दी जानकारी
प्रतापगढ़ में शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बेल्हा में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी गई है। यह योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। ईओ राकेश कुमार ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि हाउस और वाटर टैक्स के बकायेदार इस योजना के तहत आवेदन कर बकाया जमा कर सकते हैं, जिससे उन्हें ब्याज में पूरी छूट मिलेगी। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है क