जींद: शहर के नए बस अड्डा परिसर से एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, सिविल लाइन थाने में अज्ञात पर केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 17, 2024 जिला के खोखरी गांव निवासी दीपक ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 15 फरवरी को उसकी बाइक जींद शहर के नए बस अड्डा परिसर से चोरी हो गई ।आज शनिवार को पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।