जींद: कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री शिक्षुता एवं रोजगार मेले का होगा आयोजन
Jind, Jind | Feb 16, 2024 राजकीय आई.टी.आई. जींद में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस विशाल स्तर पर लगाए जाने वाले रोजगार मेले में 11 कम्पनियाँ विभिन्न ट्रेड्स के पास आउट अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही नियुक्ति पत्र देगी। यह जानकारी प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने शुक्रवार को दी।