जींद: जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालय में महिला क्लर्क से छेड़छाड़ के आरोप में नामजद आरोपी पर महिला थाने में केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 17, 2024 जींद जिला मुख्यालय पर स्थित एक सरकारी विभाग में कार्यरत महिला क्लर्क ने उसी के कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर सहायक पर अश्लिल छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आज शनिवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।