पोड़ैयाहाट: गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने पोड़ैयाहाट थाना में पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण
गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने पोड़ैयाहाट थाना में पुलिस इंस्पेक्टर के कार्यालय का बुधवार को निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिस कप्तान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण एवं अन्य कई निर्देश पुलिस इंस्पेक्टर को दिए। मौके पर इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, थाना प्रभारी महावीर पंडित के अलावे कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।