देसूरी: देसूरी में रोडवेज बस से सोने के गहने चोरी, बैग में टिफिन में रखे थे साढ़े 9 तोले के जेवरात, महिला जोधपुर जा रही थी
Desuri, Pali | May 11, 2025 देसूरी में एक महिला के सोने के जेवरात चोरी हो गए। जोधपुर की रहने वाली रेखा सोनी ने देसूरी पुलिस थाने में चोरी का मामला रविवार शाम 5 बजे दर्ज कराया गया। महिला ने बताया की वह फलोदी डिपो की रोडवेज बस से जोधपुर से यात्रा कर रही थी। इसको लेकर पास लगे सिसिटीवी वीडियो भी देखा गया। बस जब देसूरी में एक होटल पर रुकी तब यात्री पानी और शौचालय के लिए बस से उतरे।