देसूरी: मुंडारा में राव भुणा समाज संस्थान का भूमि पूजन, मंत्री ओटाराम देवासी ने किया शिलान्यास, 71 बालिकाओं ने निकाली कलश यात्रा
Desuri, Pali | May 10, 2025 मुंडारा स्थित चामुण्डा माताजी मंदिर में शनिवार सुबह 11 बजे राव भुणा समाज संस्थान का भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी और स्थानीय सरपंच प्रवीण वैष्णव ने शिलान्यास किया। भूमि नींव के लाभार्थी शंकरलाल नारायण लाल केलवा मेवाड़ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 71 से अधिक बालिकाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।