देसूरी: मुंडारा में राव भुणा समाज का भवन निर्माण शुरू, 10 मई को होगा भूमि पूजन, 71 बालिकाएं निकालेंगी कलश यात्रा
Desuri, Pali | May 8, 2025 सादड़ी के मुंडारा में गुरुवार शाम 5 बजे राव भुणा समाज का निजी भवन निर्माण को लेकर बैठक् आयोजित। इस भवन का भूमि पूजन 10 मई को चामुण्डा माताजी मंदिर के पास किया जाएगा। कार्यक्रम में 71 से अधिक बालिकाएं गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालेंगी।कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी , विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत अतिथि रहेंगे।