आज दिनांक 12.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में रोहतास जिलान्तर्गत जिला स्तरीय तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों के साथ रोहतास जिला में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी। उक्त समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त तथा संबंधित विभिन्न कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, विभिन्न सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, भवन प्रमंडल एवं अन्य तकनीकी विभागों की समीक्षा के क्रम संचालित विभिन्न योजनाओं को ससमय पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
विभिन्न नहर प्रमंडलों को निदेश दिया गया कि अगामी छठ महाव्रत पर्व के पूर्व सभी नहरों एवं उनसे सटे हुए घाटों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य हेतु सड़कों के किनारे सड़क के सीमा में किए गए अतिक्रमण को हटाने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया एवं कार्यपालक अभियंताओं को निदेश दिया गया कि अनुरक्षण अवधि के अधीन सड़कों का अनुरक्षण कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लि० को निदेश दिया गया है कि मॉडल अस्पताल के निर्माण के क्रम में क्षतिग्रस्त हुए नाला को यथाशीघ्र मरम्मती कराएंगे। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सासाराम को निदेश दिया कि हर घर नल का जल अन्तर्गत संचालित विभिन्न क्षतिग्रस्त योजनाओं को मरम्मत कराएंगे।
#IPRD
#BiharGovernment
#ReviewMeeting
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 12, 2026