Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को नम आँखों से श्रद्धांजलि.

Purnia East, Purnia | Feb 14, 2025

MORE NEWS

प्रशांत किशोर पहुंचे A N कॉलेज, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की लगभग बड़ी जीत.....

प्रशांत किशोर पहुंचे A N कॉलेज, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की लगभग बड़ी जीत.....

Purnia East, Purnia | Aug 3, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1041,
दिनांक 03 अगस्त 2026,
==================
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ( भा०प्र० से०) की अध्यक्षता में विकास एवं जन-समस्याओं से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा  बैठक के क्रम में पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया गया।

​समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभागीय योजनाओं को गुणवत्ता के साथ ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें।

 दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली विभिन्न जन-समस्याओं से संबंधित खबरों को जिला पदाधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन खबरों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। इस लिए कि किसी भी स्थिति में ससमय रिपोर्ट प्राप्त की जा सके और ससमय आवश्यक कार्रवाई त्वरित की जा सके। 

पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, जल संसाधन और विद्युत विभाग के चल रहे निर्माण एवं रखरखाव के विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिया गया।

​जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जनहित से जुड़े मामलों का ससमय प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करना सुनिश्चित करे।

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1041, दिनांक 03 अगस्त 2026, ================== जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ( भा०प्र० से०) की अध्यक्षता में विकास एवं जन-समस्याओं से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बैठक के क्रम में पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया गया। ​समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभागीय योजनाओं को गुणवत्ता के साथ ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें। दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली विभिन्न जन-समस्याओं से संबंधित खबरों को जिला पदाधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन खबरों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। इस लिए कि किसी भी स्थिति में ससमय रिपोर्ट प्राप्त की जा सके और ससमय आवश्यक कार्रवाई त्वरित की जा सके। पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, जल संसाधन और विद्युत विभाग के चल रहे निर्माण एवं रखरखाव के विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिया गया। ​जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जनहित से जुड़े मामलों का ससमय प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करना सुनिश्चित करे।

Purnia, Bihar | Aug 3, 2026

देर रात्रि पूर्णिया सेवा शिविर में सुधांशु बम (नयन बंद डाक बम) का आगमन पर शिविर के सदस्यो द्वारा स्वागत किया गया।

हर हर महादेव🙏🚩

देर रात्रि पूर्णिया सेवा शिविर में सुधांशु बम (नयन बंद डाक बम) का आगमन पर शिविर के सदस्यो द्वारा स्वागत किया गया। हर हर महादेव🙏🚩

Purnia East, Purnia | Aug 3, 2026

।।समाहरणालय पूर्णिया।। 
(जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1040,
दिनांक:-03 अगस्त 2026,
==================

*"हर घर तिरंगा"*
दिनांक 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा अभियान:-

12 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर "हर घर तिरंगा" अभियान का होगा आयोजन:---- 

श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर महानंदा सभागार पूर्णिया में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश एवं जानकारी साझा किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रमुख उद्देश्य:-
➤ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित करें।
➤ अधिकतम घरों एवं सरकारी कार्यालयों तथा 
संस्थानों में तिरंगा फहराने की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगे।
➤ यह जनभागीदारी आधारित अभियान है ‌।
➤ वंदे मातरम् @150 वर्ष का व्यापक आयोजन जिला अंतर्गत सभी स्तरों पर बेहतर ढंग से करने हेतु कार्य योजना तैयार करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया गया है।
➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उपयोग से संबंधित फ्लैग कोड का  शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

जिला अंतर्गत उक्त अवसर पर आयोजित होने वाले प्रमुख्य गतिविधियाँ क्रमशः----- 
➤   तिरंगा वितरण अभियान
➤   तिरंगा यात्रा / बाइक एवं साइकिल रैली 
➤  वंदे मातरम् का सामूहिक गायन 
➤  तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता
➤  तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी 
➤  सरकारी भवनों को त्रिवर्णीय रोशनी
➤  “हर घर तिरंगा” थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
➤  “सेल्फी विद तिरंगा” 

जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त अभियान के कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

इस अभियान में जनभागीदारी  एवं सभी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

➤ विद्यालय एवं महाविद्यालय
➤ जीविका स्वयं सहायता समूह (SHGs)
➤ ग्राम पंचायत एवं वार्ड सदस्य
➤  PACS एवं अन्य सहकारी समितियां 
➤  NCC, NSS एवं मेरा युवा भारत
➤ खेल क्लब एवं युवा संगठन
➤  स्वयंसेवी संस्थाएं एवं नागरिक समाज
➤ व्यापारी संघ एवं उद्योग संगठन की सहभागिता
उक्त अभियान में सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

तिरंगा वितरण:- 
➤ राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण ग्राम पंचायतों,जीविका स्वयं सहायता समूहों (SHGs), प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) एवं अन्य स्थानीय संस्थानों के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया है।

➤ इस अभियान का उद्देश:-- प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकतम घरों में तिरंगा फहराना एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करेंगे कि---
➤ प्रत्येक ग्राम पंचायत में तिरंगा वितरण अभियान चलाया जाए।
➤ पंचायत प्रतिनिधि, जीविका, PACS, विद्यालय, महाविध्यालय एवं युवा संगठनों को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।
➤ उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक वार्ड में जन
-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अधिकतम घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
➤  प्रत्येक सरकारी कार्यालय,विद्यालय, महाविध्यालय एवं सार्वजनिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए।
➤ “Selfie with Tiranga” अभियान में अधिकाधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई मुख्य निर्देश दिया गया है।
➤ प्रखंडवार निर्धारित ध्वजों की समयबद्ध व्यवस्था एवं वितरण सुनिश्चित करेंगे।
➤ जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से पंचायतवार तिरंगा वितरण कार्य योजना ससमय तैयार कर पंचायतों में घर-घर संपर्क अभियान चलाना सुनिश्चित करें।
➤ प्रतिदिन ध्वज वितरण एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।
➤ माननीय जन-
प्रतिनिधियो,स्वयंसेवी संगठनों एवं नागरिक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं डीएसपी यातायात तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दिनांक 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का बेहतर आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे।

➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अभियान के कार्यक्रमों की प्रगति का नियमित प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

।।समाहरणालय पूर्णिया।। (जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:-1040, दिनांक:-03 अगस्त 2026, ================== *"हर घर तिरंगा"* दिनांक 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा अभियान:- 12 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर "हर घर तिरंगा" अभियान का होगा आयोजन:---- श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर महानंदा सभागार पूर्णिया में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश एवं जानकारी साझा किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के प्रमुख उद्देश्य:- ➤ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित करें। ➤ अधिकतम घरों एवं सरकारी कार्यालयों तथा संस्थानों में तिरंगा फहराने की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगे। ➤ यह जनभागीदारी आधारित अभियान है ‌। ➤ वंदे मातरम् @150 वर्ष का व्यापक आयोजन जिला अंतर्गत सभी स्तरों पर बेहतर ढंग से करने हेतु कार्य योजना तैयार करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया गया है। ➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उपयोग से संबंधित फ्लैग कोड का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। जिला अंतर्गत उक्त अवसर पर आयोजित होने वाले प्रमुख्य गतिविधियाँ क्रमशः----- ➤ तिरंगा वितरण अभियान ➤ तिरंगा यात्रा / बाइक एवं साइकिल रैली ➤ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन ➤ तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता ➤ तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी ➤ सरकारी भवनों को त्रिवर्णीय रोशनी ➤ “हर घर तिरंगा” थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ➤ “सेल्फी विद तिरंगा” जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त अभियान के कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। इस अभियान में जनभागीदारी एवं सभी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। ➤ विद्यालय एवं महाविद्यालय ➤ जीविका स्वयं सहायता समूह (SHGs) ➤ ग्राम पंचायत एवं वार्ड सदस्य ➤ PACS एवं अन्य सहकारी समितियां ➤ NCC, NSS एवं मेरा युवा भारत ➤ खेल क्लब एवं युवा संगठन ➤ स्वयंसेवी संस्थाएं एवं नागरिक समाज ➤ व्यापारी संघ एवं उद्योग संगठन की सहभागिता उक्त अभियान में सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। तिरंगा वितरण:- ➤ राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण ग्राम पंचायतों,जीविका स्वयं सहायता समूहों (SHGs), प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) एवं अन्य स्थानीय संस्थानों के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया है। ➤ इस अभियान का उद्देश:-- प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकतम घरों में तिरंगा फहराना एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करेंगे कि--- ➤ प्रत्येक ग्राम पंचायत में तिरंगा वितरण अभियान चलाया जाए। ➤ पंचायत प्रतिनिधि, जीविका, PACS, विद्यालय, महाविध्यालय एवं युवा संगठनों को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। ➤ उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक वार्ड में जन -जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। ➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अधिकतम घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य प्राप्त किया जाए। ➤ प्रत्येक सरकारी कार्यालय,विद्यालय, महाविध्यालय एवं सार्वजनिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। ➤ “Selfie with Tiranga” अभियान में अधिकाधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई मुख्य निर्देश दिया गया है। ➤ प्रखंडवार निर्धारित ध्वजों की समयबद्ध व्यवस्था एवं वितरण सुनिश्चित करेंगे। ➤ जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से पंचायतवार तिरंगा वितरण कार्य योजना ससमय तैयार कर पंचायतों में घर-घर संपर्क अभियान चलाना सुनिश्चित करें। ➤ प्रतिदिन ध्वज वितरण एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। ➤ माननीय जन- प्रतिनिधियो,स्वयंसेवी संगठनों एवं नागरिक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। ➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं डीएसपी यातायात तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दिनांक 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का बेहतर आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे। ➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अभियान के कार्यक्रमों की प्रगति का नियमित प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Aug 3, 2026

।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1033,
दिनांक:-  02/08/2026,
==================
कृषि आपूर्ति श्रृंखला पर सरकार का सख्त निरीक्षणः विकास कल्याण, पारदर्शिता और 1/4. गत सुधार पर केंद्रित उच्च स्तरीय समीक्षा :-

पूर्णिया/पटना:---राज्य के किसानों तक कृषि योजनाओं और अनुदानित इनपुट का सीधे लाभ पहुँचाने के लिए कृषि विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। 

बिहार सरकार द्वारा निदेशक उद्यान, श्री अभिषेक कुमार, IFS के नेतृत्व में गठित उच्चस्तरीय निरीक्षण दल ने शनिवार को पूर्णिया जिले का व्यापक क्षेत्र निरीक्षण एवं सत्यापन किया।

 इस दौरे का मुख्य उदेश स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला, बीज वितरण व्यवस्था और हरदा/गुलाबबाग मखाना मंडी की जमीनी पर कार्यप्रणाली नरीक्षण कर व्यवस्थागत सुधार लागू करना है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य एवं नीतिगत दृष्टिकोण:---
"हमारे सुशासन प्रणाली विश्वास आधारित व्यवस्था के निर्माण पर टिकी है।

 क्षेत्रीय निरीक्षकों का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना या केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं है बल्कि प्रणालीगत बाधाओं को दूर करना, मूल्य-अनुपालन सुनिश्चित करना, किसानों को अनुचित शोषण से बचाना और यह सुनिश्चित करना कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का शत-प्रतिशत लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे" प्रमुख निरीक्षण बिंदु की गई कार्रवाई एवं प्रशासनिक निर्देश दिया गया।

1.औचक निरीक्षणः किसान कॉल सेंटर (KCC) पोर्टल पर दर्ज किसानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनमनखी (हेमनगर) श्रीनगर (शिलमारी) एवं के. नगर (चंपानगर) के चिन्हित खुदरा विक्रेताओं पर औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान POS मशीन के लेन-देन डेटा और गोदाम में उपलब्ध वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान किया गया। खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के निरीक्षण के क्रम में महावीर एंड सन्स, रिया फर्टिलाइजर एवं कुशवाहा बीज भंडार का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान कुशवाहा बीज भंडार से बीज का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही, थोक उर्वरक विक्रेता अंकित फर्टिलाइजर के प्रतिष्ठान से उर्वरक का नमूना भी संग्रहित किया गया।

वैधानिक MRP पर बिक्री अनिवार्यः विक्रेताओं को कड़ा निर्देश दिया गया कि नीम-लेपित यूरिया की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित ₹266.50 प्रति 45 किलो बैग की दर पर ही हो। "परिवहन लागत (Secondary Freight)" के बहाने अधिक मूल और सुनने के तर्क को खारिज करते हुए स्पष्ट किया गया कि केंद्र सरकार की 'समान भाड़ा नीति' के तहत कंपनियों को रेक प्वाइंट से प्रखंड तक का भाड़ा पहले ही प्रतिपूर्ति किया जाता है। 

जांच में पाया गया कि विक्रेताओं के पास खाद की बिक्री किसान को ही की जा रही है अथवा प्लाईवुड निर्माताओं को, इसकी जांच का कोई प्रावधान नहीं है। 

इसके कारण कृषि हेतु अनुदानित यूरिया के दाम में 9-10 गुना अंतर पाया गया जो विचलन का प्रमुख कारण ज्ञात हुआ। 

इसे रोकने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है।

उत्पाद की जबरन टैगिंग / बंडलिंग पर रोकः- यूरिया के साथ नैनो-यूरिया, जिंक या अन्य कीटनाशकों को जबरन बेचने (टैगिंग) पर सख्त चेतावनी दी गई। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर NPK या TSP बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस तत्काल निलंबित/रद्द किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान कई वितरकों के सैम्पल को जाँच हेतु भेज गया। जबरन टैगिंग को रोकने हेतु IFMS में अविलंब प्रावधान करने का निदेश दिया गया ताकि विपत्र में टैगिंग का कोई विकल्प ही उपलब्ध ना हो। कंपनियों, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की एक सामूहिक बैठक हेतु निर्देशित किया गया।

POS और आधार प्रमाणीकरण की निगरानी:-- ऑफ़लाइन लेन-देन, देर रात की प्रविष्टिओ और एक दिन में 100 बोरी से अधिक की बिक्री का डेटा विश्लेषण कर गैर-कृषि या औद्योगिक विचलन (डायवर्ज़न) को पूर्णतः रोका जाएगा।

बीज आपूर्ति मिलान और गुणवत्ता नियंत्रण (BRBN ऑवडट) इन-ट्रांजिट स्टॉक विसंगतिः--- बिहार राज्य बीज निगम (BRBN) के खरीफ 2026-27 बीज आवंटन में पाई गई विसंगतियों पर ध्यान आकर्षित किया गया। MIS में पूर्णियाँ के लिए 8 क्विंटल बीज 'इन-ट्रांजिट' (In Transit) दर्शाए जाने के बावजूद ज़मीन स्तर की रिपोर्ट में 100% प्राप्ति के दावे का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। 

BBSL द्वारा 45 दिनों से उक्त बीज के ट्रांजिट में रहने का स्पष्टीकरण अविलंब प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

अनिवार्य अंकुरण पुनः परीक्षणः--- कम अंकुरण की शिकायतों को समाप्त करने के लिए जिला स्तर पर प्राप्ति-द्वार (Receipt Gate) पर लॉट-वार अंकुरण परीक्षण को अनिवार्य कर दिया गया है। समयावधि समाप्त हो चुके बीज लॉट को तत्काल जब्त किया जाएगा।

हरदा मखाना मंडी में सुधार और विधिक माप तौल का अनुपालन विधिक माप विज्ञान का प्रवर्तनः--- अमानक बोर इकाई व्यापार में विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 24 का उल्लंघन है। 

मंडी में प्रमाणिकृत डिजिटल कांटे (Platform Scales) का उपयोग पायलट आधार पर 10 मंडी से शुरू करने हेतु माप तौल नियंत्रक को निर्देशित किया गया साथ ही नमी जाँच के लिए आधिकारिक कियोस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए ताकि अमानक 'ढलता' (कटौती) पर रोक लग सके।

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड व GI टैग का उपयोगः--- मखाना बोर्ड के मानकों के अनुसार सुता -वार (4,5,6,7 सुता) ग्रेडिंग कर प्रतिदिन के न्यूनतम/अधिकतम दरों का मंडी में सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा ताकि किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य मिल सके। प्रथमतः इसका प्रारंभ 10 मंडी से प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही फोड़ी का कार्य करने वाले किसानों को सुरक्षा किट, स्वास्थ्य चेक अप, शौचालय एवं शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। 

वास्तविक आवश्यकताओं के आलोक में सरकारी सहायता के सूत्रण हेतु जिला उद्यानिकी पदाधिकारी एवं सभी किसानों की एक बैठक कल आयोजित करते हुए विभाग को आवश्यकता और सहयोग हेतु अविलंब प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया । नीति की व्यवहार्यता जमीन स्तर की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने का सख्त निर्देश सभी पदाधिकारी को दिया गया।

निदेशक उद्यान, बिहार द्वारा पूर्णिया में इथेनॉल कारखाना एवं भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय का किया गया निरीक्षण:-

कृषि विभाग, बिहार सरकार के निदेशक उद्यान ने आज पूर्णिया जिले के नगर प्रखंड अंतर्गत परोरा स्थित इथेनॉल कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इथेनॉल प्रसंस्करण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा कारखाना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उत्पादन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कृषि आधारित उद्योगों को किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताते हुए उत्पादन एवं गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखने पर बल दिया।

इसके उपरांत निदेशक उद्यान ने भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया का भ्रमण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ आयोजित बैठक में मखाना की उन्नत खेती एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई।

निदेशक उद्यान ने वैज्ञानिकों को मखाना के उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा अनुसंधान आधारित नई-नई उत्पादन तकनीकों का विकास करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इन तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रशिक्षण, किसान गोष्ठियों, प्रदर्शनियों एवं अन्य विस्तार गतिविधियों के माध्यम से किया जाए, ताकि अधिकाधिक किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन, उत्पादकता एवं आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान संस्थानों, कृषि आधारित उद्योगों तथा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उन्नत तकनीक एवं आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे राज्य में उद्यानिकी एवं मखाना क्षेत्र के सतत विकास को नई गति मिलेगी और किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित होगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

।।समाहरणालय पूर्णिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:-1033, दिनांक:- 02/08/2026, ================== कृषि आपूर्ति श्रृंखला पर सरकार का सख्त निरीक्षणः विकास कल्याण, पारदर्शिता और 1/4. गत सुधार पर केंद्रित उच्च स्तरीय समीक्षा :- पूर्णिया/पटना:---राज्य के किसानों तक कृषि योजनाओं और अनुदानित इनपुट का सीधे लाभ पहुँचाने के लिए कृषि विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार सरकार द्वारा निदेशक उद्यान, श्री अभिषेक कुमार, IFS के नेतृत्व में गठित उच्चस्तरीय निरीक्षण दल ने शनिवार को पूर्णिया जिले का व्यापक क्षेत्र निरीक्षण एवं सत्यापन किया। इस दौरे का मुख्य उदेश स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला, बीज वितरण व्यवस्था और हरदा/गुलाबबाग मखाना मंडी की जमीनी पर कार्यप्रणाली नरीक्षण कर व्यवस्थागत सुधार लागू करना है। सरकार का मुख्य उद्देश्य एवं नीतिगत दृष्टिकोण:--- "हमारे सुशासन प्रणाली विश्वास आधारित व्यवस्था के निर्माण पर टिकी है। क्षेत्रीय निरीक्षकों का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना या केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं है बल्कि प्रणालीगत बाधाओं को दूर करना, मूल्य-अनुपालन सुनिश्चित करना, किसानों को अनुचित शोषण से बचाना और यह सुनिश्चित करना कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का शत-प्रतिशत लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे" प्रमुख निरीक्षण बिंदु की गई कार्रवाई एवं प्रशासनिक निर्देश दिया गया। 1.औचक निरीक्षणः किसान कॉल सेंटर (KCC) पोर्टल पर दर्ज किसानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनमनखी (हेमनगर) श्रीनगर (शिलमारी) एवं के. नगर (चंपानगर) के चिन्हित खुदरा विक्रेताओं पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान POS मशीन के लेन-देन डेटा और गोदाम में उपलब्ध वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान किया गया। खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के निरीक्षण के क्रम में महावीर एंड सन्स, रिया फर्टिलाइजर एवं कुशवाहा बीज भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुशवाहा बीज भंडार से बीज का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही, थोक उर्वरक विक्रेता अंकित फर्टिलाइजर के प्रतिष्ठान से उर्वरक का नमूना भी संग्रहित किया गया। वैधानिक MRP पर बिक्री अनिवार्यः विक्रेताओं को कड़ा निर्देश दिया गया कि नीम-लेपित यूरिया की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित ₹266.50 प्रति 45 किलो बैग की दर पर ही हो। "परिवहन लागत (Secondary Freight)" के बहाने अधिक मूल और सुनने के तर्क को खारिज करते हुए स्पष्ट किया गया कि केंद्र सरकार की 'समान भाड़ा नीति' के तहत कंपनियों को रेक प्वाइंट से प्रखंड तक का भाड़ा पहले ही प्रतिपूर्ति किया जाता है। जांच में पाया गया कि विक्रेताओं के पास खाद की बिक्री किसान को ही की जा रही है अथवा प्लाईवुड निर्माताओं को, इसकी जांच का कोई प्रावधान नहीं है। इसके कारण कृषि हेतु अनुदानित यूरिया के दाम में 9-10 गुना अंतर पाया गया जो विचलन का प्रमुख कारण ज्ञात हुआ। इसे रोकने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। उत्पाद की जबरन टैगिंग / बंडलिंग पर रोकः- यूरिया के साथ नैनो-यूरिया, जिंक या अन्य कीटनाशकों को जबरन बेचने (टैगिंग) पर सख्त चेतावनी दी गई। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर NPK या TSP बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस तत्काल निलंबित/रद्द किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान कई वितरकों के सैम्पल को जाँच हेतु भेज गया। जबरन टैगिंग को रोकने हेतु IFMS में अविलंब प्रावधान करने का निदेश दिया गया ताकि विपत्र में टैगिंग का कोई विकल्प ही उपलब्ध ना हो। कंपनियों, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की एक सामूहिक बैठक हेतु निर्देशित किया गया। POS और आधार प्रमाणीकरण की निगरानी:-- ऑफ़लाइन लेन-देन, देर रात की प्रविष्टिओ और एक दिन में 100 बोरी से अधिक की बिक्री का डेटा विश्लेषण कर गैर-कृषि या औद्योगिक विचलन (डायवर्ज़न) को पूर्णतः रोका जाएगा। बीज आपूर्ति मिलान और गुणवत्ता नियंत्रण (BRBN ऑवडट) इन-ट्रांजिट स्टॉक विसंगतिः--- बिहार राज्य बीज निगम (BRBN) के खरीफ 2026-27 बीज आवंटन में पाई गई विसंगतियों पर ध्यान आकर्षित किया गया। MIS में पूर्णियाँ के लिए 8 क्विंटल बीज 'इन-ट्रांजिट' (In Transit) दर्शाए जाने के बावजूद ज़मीन स्तर की रिपोर्ट में 100% प्राप्ति के दावे का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। BBSL द्वारा 45 दिनों से उक्त बीज के ट्रांजिट में रहने का स्पष्टीकरण अविलंब प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। अनिवार्य अंकुरण पुनः परीक्षणः--- कम अंकुरण की शिकायतों को समाप्त करने के लिए जिला स्तर पर प्राप्ति-द्वार (Receipt Gate) पर लॉट-वार अंकुरण परीक्षण को अनिवार्य कर दिया गया है। समयावधि समाप्त हो चुके बीज लॉट को तत्काल जब्त किया जाएगा। हरदा मखाना मंडी में सुधार और विधिक माप तौल का अनुपालन विधिक माप विज्ञान का प्रवर्तनः--- अमानक बोर इकाई व्यापार में विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 24 का उल्लंघन है। मंडी में प्रमाणिकृत डिजिटल कांटे (Platform Scales) का उपयोग पायलट आधार पर 10 मंडी से शुरू करने हेतु माप तौल नियंत्रक को निर्देशित किया गया साथ ही नमी जाँच के लिए आधिकारिक कियोस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए ताकि अमानक 'ढलता' (कटौती) पर रोक लग सके। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड व GI टैग का उपयोगः--- मखाना बोर्ड के मानकों के अनुसार सुता -वार (4,5,6,7 सुता) ग्रेडिंग कर प्रतिदिन के न्यूनतम/अधिकतम दरों का मंडी में सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा ताकि किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य मिल सके। प्रथमतः इसका प्रारंभ 10 मंडी से प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही फोड़ी का कार्य करने वाले किसानों को सुरक्षा किट, स्वास्थ्य चेक अप, शौचालय एवं शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। वास्तविक आवश्यकताओं के आलोक में सरकारी सहायता के सूत्रण हेतु जिला उद्यानिकी पदाधिकारी एवं सभी किसानों की एक बैठक कल आयोजित करते हुए विभाग को आवश्यकता और सहयोग हेतु अविलंब प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया । नीति की व्यवहार्यता जमीन स्तर की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने का सख्त निर्देश सभी पदाधिकारी को दिया गया। निदेशक उद्यान, बिहार द्वारा पूर्णिया में इथेनॉल कारखाना एवं भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय का किया गया निरीक्षण:- कृषि विभाग, बिहार सरकार के निदेशक उद्यान ने आज पूर्णिया जिले के नगर प्रखंड अंतर्गत परोरा स्थित इथेनॉल कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इथेनॉल प्रसंस्करण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा कारखाना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उत्पादन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कृषि आधारित उद्योगों को किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताते हुए उत्पादन एवं गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखने पर बल दिया। इसके उपरांत निदेशक उद्यान ने भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया का भ्रमण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ आयोजित बैठक में मखाना की उन्नत खेती एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक उद्यान ने वैज्ञानिकों को मखाना के उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा अनुसंधान आधारित नई-नई उत्पादन तकनीकों का विकास करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इन तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रशिक्षण, किसान गोष्ठियों, प्रदर्शनियों एवं अन्य विस्तार गतिविधियों के माध्यम से किया जाए, ताकि अधिकाधिक किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन, उत्पादकता एवं आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान संस्थानों, कृषि आधारित उद्योगों तथा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उन्नत तकनीक एवं आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे राज्य में उद्यानिकी एवं मखाना क्षेत्र के सतत विकास को नई गति मिलेगी और किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित होगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Aug 3, 2026