Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image

फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन चित्रकला, निबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया जागरूकता का संदेश लखपति दीदी ने सुनाई अपनी सफलता की कहानी, गीत-नाटक दल ने बांधा समां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन ‘‘सेवा सुशासन के 12 साल’’, ‘‘विकसित भारत जीरामजी’’ और ‘‘कारगिल विजय दिवस’’ विषयों पर विभिन्न जागरूकता और प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में लखपति दीदी श्रीमती किशोरी रावत ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि आज वे जिस मुकाम पर हैं उसका पूरा श्रेय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को जाता है। इस मिशन से जुड़कर उन्होंने अपना खुद का काम शुरू किया और आज वे लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी कहानी ने उपस्थित महिलाओं और युवाओं को खासा प्रेरित किया। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय सेवा सुशासन के 12 साल, कारगिल विजय दिवस और विकसित भारत जीरामजी रखा गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गीत नाटक प्रभात के पंजीकृत दल ने गीतों और नाटक के माध्यम से विकास और देशभक्ति का संदेश दिया जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। #shivpuri

70 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

MORE NEWS

मीजल्स आउट ब्रेक नियंत्रण व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की राज्य स्तरीय दल ने की समीक्षा

​वरिष्ठ संयुक्त संचालक (टीकाकरण) डॉ. एल.पी. भाकोरिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के दल ने शिवपुरी पहुँचकर टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। दल ने पोहरी व सतनवाड़ा विकासखंड के ग्राम बछौरा तथा बड़ागांव में स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया, विशेष टीकाकरण सत्र देखा और हितग्राहियों से गृह भेंट की। इस दौरान आदिवासी बस्ती में कमजोर व कुपोषित बच्चों की पहचान कर तत्काल उपचार कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक विद्यालय में आयरन फोलिक एसिड वितरण, उप स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन प्रबंधन व यूविन पोर्टल प्रगति तथा जिला वैक्सीन स्टोर में वैक्सीन प्रबंधन का अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत स्वास्थ्य अमले की बैठक लेकर सुधारात्मक कार्यवाही व निर्धारित लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 

#shivpurui

मीजल्स आउट ब्रेक नियंत्रण व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की राज्य स्तरीय दल ने की समीक्षा ​वरिष्ठ संयुक्त संचालक (टीकाकरण) डॉ. एल.पी. भाकोरिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के दल ने शिवपुरी पहुँचकर टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। दल ने पोहरी व सतनवाड़ा विकासखंड के ग्राम बछौरा तथा बड़ागांव में स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया, विशेष टीकाकरण सत्र देखा और हितग्राहियों से गृह भेंट की। इस दौरान आदिवासी बस्ती में कमजोर व कुपोषित बच्चों की पहचान कर तत्काल उपचार कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक विद्यालय में आयरन फोलिक एसिड वितरण, उप स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन प्रबंधन व यूविन पोर्टल प्रगति तथा जिला वैक्सीन स्टोर में वैक्सीन प्रबंधन का अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत स्वास्थ्य अमले की बैठक लेकर सुधारात्मक कार्यवाही व निर्धारित लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #shivpurui

Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ग्रामों में चलाए जा रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत विकासखंड पोहरी के बैराड़ क्षेत्र में डायरिया रोको अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बैराड़ सेक्टर 1 की 20 ग्रामों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल गुणवत्ता को जांचने हेतु प्रशिक्षण दिया एवं सभी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट वितरित कर उसका WQMIS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। 

डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता के तहत सभी कार्यकर्ताओं को जल जनित बीमारियों जैसे डायरिया, हैजा, टाइफाइड आदि से बचाव हेतु सुरक्षित तरीके अपनाने की जानकारी दी। पेयजल स्रोतों के आसपास साफ सफाई बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग एवं समय समय पर एफटीके किट से पेयजल परीक्षण करने की अपील की।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 

#shivpuri

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ग्रामों में चलाए जा रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत विकासखंड पोहरी के बैराड़ क्षेत्र में डायरिया रोको अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बैराड़ सेक्टर 1 की 20 ग्रामों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल गुणवत्ता को जांचने हेतु प्रशिक्षण दिया एवं सभी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट वितरित कर उसका WQMIS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता के तहत सभी कार्यकर्ताओं को जल जनित बीमारियों जैसे डायरिया, हैजा, टाइफाइड आदि से बचाव हेतु सुरक्षित तरीके अपनाने की जानकारी दी। पेयजल स्रोतों के आसपास साफ सफाई बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग एवं समय समय पर एफटीके किट से पेयजल परीक्षण करने की अपील की। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

जनसंपर्क विभाग में 39 वर्षों तक अपनी सेवायें देने वाले श्री मोहन बाबू सोनी 31 जुलाई 2026 को वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। श्री मोहन बाबू सोनी ने जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में वाहन चालक के पद पर पदस्थ रहते हुए उत्कृष्ट सेवायें प्रदान कीं। 

सेवानिवृत्त होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर सहायक संचालक जनसंपर्क श्रीमती प्रियंका शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारगणों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सम्मानित करते हुए उन्हें शॉल श्रीफल और स्मृतिचिन्ह भेंट किए। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारगण एवं जनसंपर्क कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

#shivpuri

जनसंपर्क विभाग में 39 वर्षों तक अपनी सेवायें देने वाले श्री मोहन बाबू सोनी 31 जुलाई 2026 को वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। श्री मोहन बाबू सोनी ने जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में वाहन चालक के पद पर पदस्थ रहते हुए उत्कृष्ट सेवायें प्रदान कीं। सेवानिवृत्त होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर सहायक संचालक जनसंपर्क श्रीमती प्रियंका शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारगणों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सम्मानित करते हुए उन्हें शॉल श्रीफल और स्मृतिचिन्ह भेंट किए। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारगण एवं जनसंपर्क कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद बैराड़ द्वारा शनिवार को मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में 200 पौधों का रोपण किया गया। 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश चंद्र जाटव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि लगाये गये सभी 200 पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और संरक्षण की समुचित व्यवस्था की जायेगी, ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर बड़े वृक्ष बन सके और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

Jansampark Madhya Pradesh 

#shivpuri

अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद बैराड़ द्वारा शनिवार को मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में 200 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश चंद्र जाटव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि लगाये गये सभी 200 पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और संरक्षण की समुचित व्यवस्था की जायेगी, ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर बड़े वृक्ष बन सके और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। Jansampark Madhya Pradesh #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

शिवपुरी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन

माय भारत (शिवपुरी) द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री अयंक कुहर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विद्यार्थियों ने लोक संगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, चित्रकला व रील निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

कार्यक्रम में समूह नृत्य में हैप्पी डेज़, लोक संगीत में सान्दीपनि विद्यालय, नुक्कड़ नाटक में नंदेश्वर विद्यालय, वाद-विवाद/भाषण में जोया जाफरी, नारा लेखन में ज़ीशान-उल-हक़, चित्रकला में अनस-उल-खान और रील निर्माण में मंजरी शर्मा प्रथम रहे। 

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश सिंह यादव और जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे की उपस्थिति में सभी ने 'नशा मुक्त भारत' के लिए हस्ताक्षर किए एवं शपथ ली।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

#shivpuri

शिवपुरी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन माय भारत (शिवपुरी) द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री अयंक कुहर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विद्यार्थियों ने लोक संगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, चित्रकला व रील निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में समूह नृत्य में हैप्पी डेज़, लोक संगीत में सान्दीपनि विद्यालय, नुक्कड़ नाटक में नंदेश्वर विद्यालय, वाद-विवाद/भाषण में जोया जाफरी, नारा लेखन में ज़ीशान-उल-हक़, चित्रकला में अनस-उल-खान और रील निर्माण में मंजरी शर्मा प्रथम रहे। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश सिंह यादव और जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे की उपस्थिति में सभी ने 'नशा मुक्त भारत' के लिए हस्ताक्षर किए एवं शपथ ली। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन चित्रकला, निबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया जागरूकता का संदेश लखपति दीदी ने सुनाई अपनी सफलता की कहानी, गीत-नाटक दल ने बांधा समां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन ‘‘सेवा सुशासन के 12 साल’’, ‘‘विकसित भारत जीरामजी’’ और ‘‘कारगिल विजय दिवस’’ विषयों पर विभिन्न जागरूकता और प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में लखपति दीदी श्रीमती किशोरी रावत ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि आज वे जिस मुकाम पर हैं उसका पूरा श्रेय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को जाता है। इस मिशन से जुड़कर उन्होंने अपना खुद का काम शुरू किया और आज वे लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी कहानी ने उपस्थित महिलाओं और युवाओं को खासा प्रेरित किया। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय सेवा सुशासन के 12 साल, कारगिल विजय दिवस और विकसित भारत जीरामजी रखा गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गीत नाटक प्रभात के पंजीकृत दल ने गीतों और नाटक के माध्यम से विकास और देशभक्ति का संदेश दिया जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। #shivpuri - Shivpuri News