मंडी: सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र को जारी की 77.25 लाख रुपए की धनराशि
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र की करसोग, कुल्लू, मनाली, आनी, रामपुर, सराज और मंडी सदर विधानसभाओं में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 77.25 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इस राशि में से 12.75 लाख की धनराशि उन्होंने करसोग, सराज और मंडी सदर विधानसभाओं के लिए जारी किए हैं।