मंडी: घरवाण से दबोचा गया गाड़ियों की बैटरी चोरी करने वाला कुख्यात चोर, एफआईआर दर्ज: DSP हेडक्वार्टर मंडी देवराज
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 मामले में पकड़े गए आरोपी ने अभी तक कुल 51 हजार रुपए कीमत की बैटरियां चोरी करने की जानकारी दी है। पुलिस थाना सदर मंडी ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की शिनाख्त गौरव पुत्र अमर सिंह गांव धार-2 डाकघर रिवालसर तहसील बल्ह जिला मंडी के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी हेड क्वार्टर मंडी देवराज ने की है।