मंडी: हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला व पुरूष वर्ग की हॉकी टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु रविवार को जम्मू के लिए हुई रवाना
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला और पुरूष वर्ग हॉकी की दोनों टीमें अब जम्मू में 29 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाली 72वीं आल इंडिया पुलिस हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेंगीं। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करने के लिए कुल 40 सदस्यीय टीमों को 6वीं आईआरबी बटालियन धौलाकुआं से अंबाला रेलवे स्टेशन और फिर जम्मू के लिए रविवार को रवाना किया गया है।