मंडी: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी की टीम ने दिल्ली से नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 प्रदेश स्टेट CID के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में 8 सितंबर 2023 को 12,56,571 रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता को ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने व कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर धोखाधड़ी हुई होना पाया गया था। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी ने दिल्ली से नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।