जन अभियान परिषद द्वारा चलाया गया पर्यावरण संरक्षण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया सामूहिक पौधारोपण
========================================================
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 01 एवं 08 के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्रीमती तृप्ति सिंह, अजय सिंह ठाकुर, अमित वर्खानिया, कामेश सूर्यवंशी, राहुल मंडराह, अनिमेश देशवाडे, अनिरुद्ध, अखिलेश वर्खानिया, दीपक कराडे की उपस्थिति में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर पोआमा रेल्वे गेट के पास सामूहिक रुप से फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने कहा कि पौधे की निगरानी देखभाल हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, आगामी बारिश में जिले के प्रत्येक ग्राम में अधिक संख्या में पौध-रोपण करना है। श्री जैन ने आगे बताया कि पूरे जिले में जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संबर्धन अभियान के अंतर्गत तृतीय चरण में जल स्रोतों की साफ-सफाई, बावड़ी का रखरखाव एवं पारंपरिक जल स्रोत में गहरीकरण आदि का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही वृहद रूप से ग्राम/नगर विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाता, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न अवसर पर पौधारोपण किया जायेगा।