कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह निर्धारित दिवस को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को श्रीकृष्ण महाविद्यालय परिसर बदरवास में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी बी.एस.मीना ने बताया कि युवा संगम कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें 264 युवक युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया। इस दौरान 159 आकांक्षी युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ और उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किये गये।
विभिन्न विभागों में संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, आचार्य विधा सागर योजना व डॉ.भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं टांटिया मामा आर्थिक कल्याण स्वरोजगार योजना आदि के 20 स्वरोजगारियों को 2 करोड़ 55 लाख रूपए से अधिक का इस माह ऑनलाइन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri