कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार आज उत्कृष्ट विद्यालय बदरवास और श्रीकृष्ण महाविद्यालय बदरवास में वायु सेना में अग्निवीर पदों की भर्ती संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एयरमैन सिलेक्शन सेंटर भोपाल से आए हुए वायु सेना के अधिकारी जेडब्ल्यूओ श्री डी.एस.मराठे और एसजीटी श्री ए.शुक्ला ने अग्निवीर वायुपद के लिए जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक विद्यार्थी अग्निवीर वायु पद के लिए www.agniveervayu.cdac.in इस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए विद्यार्थी 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास हो एवं 17.5 से 22 साल तक की उम्र, न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी और वह अविवाहित पुरुष या महिला उम्मीदवार हो सकते हैं।
विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने काफी उत्साह के साथ जानकारी प्राप्त की और सेना में भर्ती होने के प्रति उनका उत्साह देखने लायक था।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri #बदरवास