नौगढ़: डुमरिया आंगनबाड़ी केंद्र और गांव की बस्तियों में बाल विवाह और बाल श्रम न करने के लिए सीडीपीओ ने दिलाई शपथ
बाल विवाह और बाल श्रम न करने के लिए डुमरिया आंगनबाड़ी केंद्र और गांव की बस्तियों में सीडीपीओ ने शपथ दिलाया। सीडीपीओ वीरू मणि ने ग्रामीण आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को शपथ दिलाते हुए जागरूक किया कि आप लोगों को अपने आसपास के लोगों को जागरूक करना है कि कम उम्र में विवाह एवं बाल श्रम ना करें और ना कराएं इसमें कानूनी सजा हो सकती है।