बांसगांव: बांसगांव इलाके में नाग पंचमी की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में डूबने से तीन मासूमों की हुई मौत
बांसगांव के बदौली बाबू गांव में नाग पंचमी के दिन दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। गुड़िया बटोरने की रस्म के दौरान तालाब में गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे में 9 वर्षीय अनुज, 14 वर्षीय सचिन और 11 वर्षीय हरीश उर्फ करिया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।