दादरी: बिसरख क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुराने के बाद चोर हुए फरार, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित में अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी में बताया है कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।