दादरी: सेक्टर-2 में युवती के भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती से मिलने आए युवक के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-2 में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब युवती से मिलने आए एक युवक के साथ युवती के भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।