दादरी: दादरी रेलवे पर ट्रेन की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से कानपुर निवासी 19 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है।