दादरी: नोएडा स्टेडियम में दिव्य श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा रहे मौजूद
नोएडा में स्थित नोएडा स्टेडियम में शनिवार को दिव्य श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा मौके पर मौजूद रहे। दिव्य श्री राम कथा का शुभारंभ विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। दिव्य श्री राम कथा का आयोजन आगामी 9 फरवरी 2025 तक किया जाएगा।