दादरी: नोएडा में एमएसएमई के व्यापारियों ने केंद्र सरकार के बजट की की भरपूर प्रशंसा, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जाहिर की खुशी
नोएडा में एमएसएमई के व्यापारियों ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की भरपूर प्रशंसा की। वहीं व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वरिष्ठ उद्यमी विपिन मल्हन ने बताया है कि केंद्र सरकार का बजट एमएसएमई के व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिसका आने वाले वित्तीय वर्ष में लाभ मिलेगा।