दादरी: सेक्टर-18 से पुलिस ने फाइव स्टार होटलों की मेंबरशिप के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शनिवार को जनपद में फाइव स्टार होटलों की मेंबरशिप देने के नाम पर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, एक मोबाइल व एक कार बरामद की है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से शेखर चौधरी के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।