गोवर्धन: गोवर्धन में फिर हुई ट्रांसफार्मर से चोरी, कॉपर निकालकर बदमाश फरार, गांव में छाया अंधेरा, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
गोवर्धन क्षेत्र में बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जचोंदा-अड़ींग के बाद अब बदमाशों ने पैठा गांव में लगे 400 KVA के बड़े ट्रांसफार्मर पर हाथ साफ कर दिया।शातिर बदमाश ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर से कीमती तांबा निकालकर रफूचक्कर हो गए।