मेहनगर: खुन्दनपुर के पास से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना मेंहनगर के खुन्दनपुर के पास से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।अनुमोदित गैंग चार्ट के क्रम में प्र0नि0 संजय कुमार सिंह ने फर्द दाखिल किया था कि अभियुक्त रिजवान अहमद उर्फ बब्लू पुत्र अंसारूल नि0 खुन्दनपुर थाना मेंहनगर उम्र 51वर्ष का एक संगठित अपराधिक गिरोह है। जिसके सक्रिय सदस्य मो0 कासिफ और अब्दुल्ला निवासी खुंदनपुर हैं।