मेहनगर: मोहम्मदपुर में नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन में पीछे से घुसी बाइक दो जख्मी
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में नेशनल हाईवे पर दिन में पिकअप वाहन में पीछे से बाइक घुस गई। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में धर्मेंद्र और ध्यानचंद हैं। दोनों गंभीरपुर थाना के खरहटी के निवासी हैं। दोनों गंभीरपुर बाजार से वापस अपने घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि आगे पिकअप वाहन थी जबकि पीछे बाइक थी। दोनों की रफ्तार तेज थी।