मेहनगर: मेंहनगर, गंभीरपुर समेत जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 428 वाहनों का किया गया चालान
07 मई को SP द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में गंभीरपुर, मेंहनगर समेत 82 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें 1696 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवको द्वारा बाइक पर 3 सवारी चलने पर 428 वाहनों का चालान किया गया।