मेहनगर: खरिहानी बाजार में जूते चप्पल की चार गुमटी दुकानों में आग से लाखों का नुकसान
मेहनगर थाना के खरिहानी बाजार चौराहे पर एक ही परिवार की चार गुमटियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में चारों गुमटियां जलकर खाक हो गई। इस घटना में लगभग सात लाख का नुकसान बताया है। पीड़ित ने अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। खरिहानी गांव निवासी मो. सत्तार, मो. निसार, मो. अइनुल व आबिद गांव के बाजार के मुख्य चौक पर गुमटी में दुकान खोल रखे थे।