मेहनगर: बाबू की खजूरी में खेत की मेड़बंदी से बह रहे पानी को रोकने में सर्प के काटने से बुजुर्ग की मौत
मेंहनगर थाना में बाबू की खजूरी गांव निवासी 60 वर्षीय अनिल पांडेय पशुओं को हरा चारा की बुआई लिए सोमवार को दिन में निजी नलकूप से खेत की भराई कर रहे थे। खेत की मेड़बंदी से पानी बह रहा था जिसे हाथ से बाध रहे थे। इसी दौरान दाहिने हाथ की अंगुली के बीच में सर्प ने डस लिया। कुछ समझ नही पाए। पूरे खेत की भराई कर प्लास्टिक की पाइप इकट्ठा कर घर आए और मूर्छित हो गए।